बहमनी सम्राज्य से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बहमनी सम्राज्य 👇👇👇
![]() |
| Bahamani empire /Competitive zone |
• बहमनी साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
बहमनी साम्राज्य का संस्थापक जफरखान था जिसका नाम हसन गंगू था।
• बहमनी साम्राज्य के संस्थापक ने कौन सी उपाधि हासिल की थी?
बहमनी साम्राज्य के संस्थापक ने अलाउद्दीन हसन बहमन शाह की उपाधि हासिल की थी,जिसे हम अबुल ए मुजफ्फर अलाउद्दीन बहमन शाह भी कह सकते हैं
• जफर खान राजा कब बना?
सन 1347 में अपनी राजधानी गुलबर्गा को बनाकर, बहमनी साम्राज्य का संस्थापक जफर खान बना।
• अलाउद्दीन हसन बहमन शाह ने बहमनी साम्राज्य को कितने प्रांतों में विभाजित किया?
अलाउद्दीन हसन बहमन शाह ने बहमनी साम्राज्य को चार प्रांतों में विभाजित किया जो क्रमशः गुलबर्ग दौलताबाद बरार एवं बीदर।
• बहमन शाह की मृत्यु कब हुई?
बहमन शाह की मृत्यु 1358 में हुई।
• बहमनी की राज्य भाषा क्या थी?
• बहमनी की राजभाषा मराठी थी।
• बहमन शाह के पुत्र का क्या नाम था?
मोहम्मद शाह प्रथम बहमन शाह का पुत्र था इसी काल में मुहम्मद शाह प्रथम और बुक्का प्रथम का युद्ध हुआ था जिसमें पहली बार बारूद का प्रयोग हुआ था मुहम्मद शाह प्रथम 1358 ईस्वी में प्रथम सुल्तान बनता है।
https://www.youtube.com/channel/UCJuZUWnua2x8l9MWt9UqMQg
• मुहम्मदशाह द्वितीय का शासन काल कब से कब तक रहा?
इसका शासन काल 1378 से 1397 तक रहा मुहम्मद शाह शांति पूर्ण नीति से राज करने वाला था
• तजाउद्दीन फिरोज शाहकिसका पुत्र था
मोहम्मद शाह द्वितीय का पुत्र तजाउद्दीन फिरोजशाह था, जो 1397 में राजा बनता है फिरोजशाह तीन बार विजय विजय नगर पर आक्रमण करता है, जिसमें एक बार वह भीमा नदी के तट पर फिरोजाबाद का निर्माण भी करता है, फिरोज शाह ने एक वेधशाला भी दौलताबाद में बनवाई थी।
• सोनारा की बेटी का युद्ध किसके मध्य हुआ
सोनारा की बेटी का युद्ध फिरोजशाह बहमनी और देवराय प्रथम के बीच हुआ जिसमें देवराय प्रथम पर पराजित हुआ और उसे 1000000 हर्जाना देना पड़ा
• शिहाबुद्दीन अहमद शाह राजा कब बना?
शहाबुद्दीन अहमद शाह जोकि तजाउद्दीन फिरोज शाह का पुत्र था 1422 में वो राजा बनता है और 1425 में अपनी राजधानी को बीदर कर देता है , इससे पहले बहमनी साम्राज्य का राजधानी गुलबर्गा था । शहाबुद्दीन अहमद शाह ने अपनी राजधानी बीदर का नाम मोहम्मदाबाद कर दिया।
• मोहम्मद शाह तृतीय का शासन काल कब से कब तक था?
मोहम्मद शाह तृतीय का शासनकाल 1463 से 1482 तक रहा।
• मोहम्मद शाह तृतीय के समय कौन सा विदेशी यात्री बहमनी साम्राज्य की यात्रा पर आया था?
मोहम्मद शाह -३ के शासनकाल में 1470 से 1474 के समय रूसी यात्री निकितन बहमनी साम्राज्य की यात्रा पर आया था
• 'दक्कन का नीरो' किसे कहा जाता था
दक्कन का नीरो बहमनी शासक हुमायूं को कहा जाता था।
• महमूद गवा कौन था?
महमूद गवा एक ईरानी विदेशी यात्री था जिसका उत्कर्ष अलाउद्दीन अहमद द्वितीय के काल में हुआ मोहम्मद शाह तृतीय ने महमूद गवा को ख्वाजा की उपाधि दी और उसे अपना प्रधानमंत्री नियुक्त किया बात करें यदि महमूद गवा की तो महमूद गवा ने बीदर में एक महाविद्यालय की स्थापना कराई और अपने पत्रों का संग्रह रियाजुल इंसा नाम से करवाया महमूद गवान बहमनी साम्राज्य को 8 क्षेत्रों में विभाजित कर दिया। महमूद गवा को मोहम्मद शाह तृतीय के शासनकाल में ही राजद्रोह के आरोप में 1481 से 82 के अंतर्गत फांसी दे दी गई
• बहमनी साम्राज्य के इतिहास में कुल कितने शासक हुए?
बहमनी साम्राज्य के इतिहास में कुल 18 साल तक वह जिन्होंने मिलकर कुल 175 वर्ष तक शासन किया।
• बहमनी साम्राज्य का अंतिम सुल्तान कौन रहा?
बहमनी साम्राज्य का अंतिम सुल्तान कलीमुल्लशाह (1527)
• अंतिम युद्ध के बाद बहमनी साम्राज्य का विभाजन कितने भाग में हुआ?
अंतिम युद्ध के बाद बहमनी साम्राज्य का पांच राज्य में विभाजन हुआ जो क्रमशः बरार बीजापुर अहमदनगर गोलकुंडा वह बीदर
• इमादशाही वंश के संस्थापक कौन हुए?
इमाद शाही के संस्थापक फतेह उल्लाह इमादशहे हुए जिन्होंने बरार राज्य की राजधानी को गाविलगढ़ किया और इमाद शाही राजवंश को 1484 में स्थापित किया।
• बीजापुर में किस राज्य वंश की स्थापना हुई
बीजापुर में आदिलशाही राजवंश की स्थापना हुई जिसकी स्थापना युसूफ आदिलशाह ने 1489 से में किया और बीजापुर की राजधानी नौरसपुर किया।
• अहमदनगर में किस राजवंश की स्थापना हुई?
अहमदनगर में निजामशाही राजवंश की स्थापना हुई जिसकी स्थापना मलिक अहमद ने 1490 से में किया और अपनी राजधानी को जुन्नार / अहमदनगर किया।
• बरीदशाही राजवंश किस राज्य में स्थापित हुआ?
बरीद शाही राजवंश बीदर राज्य में जिसकी राजधानी भी बीदर थी आमिर अली बरीद द्वारा स्थापित किया गया जो कि 1526 में हुआ
https://youtu.be/ISd-O8HHbko
View complete video
By Aman Srivastava



Comments
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box